पूर्णिया, मार्च 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कसबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सैयद गुलाम हुसैन के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सीमांचल की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे एक अनुभवी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में शाहनवाज आलम, डॉ. देवीलाल विश्वास, पूर्व प्रमुख मंजूर अहमद, मुजम्मिल हुसैन, मो. नोमान, अधिवक्ता विनय कुमार राय, अमित दूबे समेत कई लोग शामिल हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.