पूर्व विधायक से मिले एआईएमआईएम कार्यकर्ता
पाकुड़, मई 11 -- गांधी चौक स्थित एआईएमआईएम कार्यालय में विभिन्न पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूर्व विधायक अकील अख्तर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनता से जुड़े मुद्दों को पूर्व विधायक के समक्ष रखा। अकील अख्तर ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, मजलूम, किसान, मजदूर एवं युवाओं की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों के कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.