देहरादून, जून 12 -- हरिद्वार। पूर्व विधायक व श्री गुरु रविदास विश्वमहा पीठ के राष्ट्रीय सचिव देशराज कर्णवाल ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भाजपा नेताओं की छवि को धूमिल करने का कार्य किया। कोर्ट ने भी सुरेश राठौर के खिलाफ आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी को भ्रमित किया है। भाजपा ने उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी से निकाला है। स्वयं को रविदासाचार्य लिखना बंद करें। समाज में आक्रोश है। सुरेश राठौर राष्ट्रीय नेता दुष्यंत गौतम से व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं। बार बार माफी मांगना अपराध स्वीकारना कहलाता है। पुलिस उन पर कार्यवाही करे। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर कार्यवाही करे पुलिस: देशराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...