पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में दर्ज दो मुकदमे वापस
आजमगढ़, जून 29 -- सगड़ी (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। वर्ष 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह 'सीपू' की हत्या के बाद जीयनपुर कस्बे में हुए बवाल के दौरान दर्ज दो आपराधिक मुकदमों को न्यायालय ने समाप्त कर दिया है। शासन की सिफारिश पर अभियोजन विभाग की ओर से मुकदमे वापस लेने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दीवानी न्यायालय स्थित फास्ट ट्रैक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने शनिवार को दोनों मुकदमे समाप्त करने का आदेश दिया। 19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह 'सीपू' की हत्या के बाद जीयनपुर में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद जीयनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें एक मुकदमा तत्कालीन थाना प्रभारी विजय सिंह की तहरीर पर तथा दूसरा पीएसी रामनगर के वाहन चालक की तहरीर पर दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.