दुमका, मई 18 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व जामा विधायक सीता सोरेन ने शनिवार को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी और शौचालयों का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, जगह-जगह जमा कचरा और शौचालयों की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। पूर्व विधायक ने कहा कि संताल परगना का यह सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद यहां साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद लचर है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी पर भी चिंता जताई। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखकर उन्होंने कहा कि पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई विभागों में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थापित नहीं हैं, जिससे ...