सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय और दर्जन भर साथियों पर जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में शनिवार को भी सुनवाई लम्बित रही। पूर्व विधायक के वकील संतोष पाण्डेय ने बताया कि बहस नहीं हो पाने के कारण विशेष कोर्ट ने मामले को आठ मार्च को फिर नियत किया है। लंभुआ के पूर्व विधायक सन्तोष पांडेय और उनके दर्जन भर साथियों पर फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे वीडीओ संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.