बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। पटेल सेवा संघ की ओर से बुधवार को पूर्व विधायक सतीश कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सुरेश प्रसाद सिन्हा व अवध चौधरी ने कहा कि सतीश कुमार के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक समाजसेवी व्यक्ति थे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर शिव सत्य प्रभाकर, मुकेश कुमार चौधरी, अविनाश कुमार, पवन कुमार, उमेश सिंह, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, डॉ. हिमांशु पटेल, सूरज कुमार, धनंजय कुमार, उमाकांत, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.