घाटशिला, मार्च 31 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार स्थित टुमांगडूंगरी उत्कल एसोसिएशन में सोमवार सुबह 9 बजे प्रेरणादायक और मानवीय पहल देखने को मिली। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के जन्मदिन पर एसबी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद, दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर और बैशाखी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत विक्रमपुर (घाटशिला) की फूल कुमारी देवी, मुसाबनी गिरीशडांगा के सुनील कालिंदी, कुतलुडीह की सोनिया कुमारी, टुमांगडूंगरी की मालती को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। वहीं टुमांगडूंगरी के जाजाती किशोर बारीक और दहीगोड़ा के रमेश मंडल को बैसाखी दी गई। यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण बन कर उभरा। कार्यक्रम में हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, प...