रुद्रपुर, जून 10 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तुलसी होम्यो केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुधवार को राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में तुलसी होम्यो केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. कुंदन गोस्वामी व उनकी टीम ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं समय पर जांच से अनेक गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। शिविर में संदीप अरोरा, भावना गुप्ता, मीना शर्मा, गोल्डी गोराया, धर...