रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 46वीं रैंक प्राप्त करने वाली शाम्भवी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रविवार को शुक्ला आवास विकास स्थित शाम्भवी के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांभवी तिवारी ने उपलब्धि हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, डॉ. ध्रुव पांडे, शशिकांत शंखधर आदि रहे। वहीं भाजपा नेता संजीव सिंह एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने भी शाम्भवी को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...