रुद्रपुर, मार्च 25 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंगलवार को पूजा अर्चना कर दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। आयोजक मंडल ने शुक्ला का स्वागत किया। मंगलवार रात्रि सुनेरा बंगाली कालोनी वार्ड 2 में आयोजित दुर्गा पूजा का शुभारंभ करते हुए शुक्ला ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा हमें शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुक्ला ने मां की सुंदर प्रतिमा बनाने वाले बाल कलाकार आकाश ढाली को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया। यहां संजीव कुमार सिंह, संजीव ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.