रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। बीते एक अप्रैल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रखा है। वह रोजाना सुबह तहसील गेट के सामने आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर ने पूर्व विधायक को ज्ञापन देकर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार से लंबे समय से मानदेय वृद्धि, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता, 300 रुपये की कटौती की निरस्त करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं जोड़ने की मांग कर रही हैं। यह भी पढ...