चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा गांव 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसमें लोड अधिक पढ़ रहा था।जिस कारण आए दिन ट्रांसफार्मर उड़ जाता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशि भूषण सामड को दी। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक ने विद्युत विभाग से संपर्क कर 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। इसके बाद रविवार को गांव में 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही पूर्व विधायक शशि भूषण सामड गांव पहुंचे और ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब है सूचना दे। विभाग से संपर्क कर समस्या को दूर किया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को विद्युत से संबंधित किसी प्र...