अलीगढ़, मार्च 8 -- खैर, संवाददाता। नगर पालिका से जुड़ी शिकायतों के बीच शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पूर्व विधायक और नगर पालिका चेयरमैन के बीच प्रतिद्वंद्विता खुलकर सामने आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अधिकारियों के सामने शिकायतें रखीं। पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने समाधान दिवस में कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि खैर नगर पालिका द्वारा विद्युत विभाग की अनुमति के बिना खैर टाउन बिजलीघर के बाहर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर गंज में वर्षों पुरानी पानी की टंकी को तुड़वाकर नजूल की भूमि पर नियमों के विरुद्ध दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने ईओ खैर को निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार खैर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.