फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट में घायल समर्थक भैयालाल की मौत हो गई। उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह जब यह खबर उसके गांव में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पर पहुंचे । 17 मार्च की शाम 7:30 बजे पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर जोरदार विस्फोट हो गया था। इसमें उनके मकान के बेसमेंट की छत उखड़ गई थी पूरा मकान हिल गया था, इस विस्फोट में पूर्व विधायक के दो पुत्र समेत छह लोग घायल हुए थे। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया था। समर्थक भैयालाल का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर जब पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.