फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व कांग्रेस विधायक लुईस खुर्शीद सोमवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की अदालत में पहुंची । उनके खिलाफ स्थानीय अदालत ने एनबीडब्लू जारी किया था इस पर हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया था। आदेश की प्रति लेकर वह अदालत में पहुंचीं थीं। अदालत ने हाईकोट के आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं। वर्ष 2017 में कायमगंज कोतवाल ने दिव्यांग उपकरण घोटाले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को भी आरोपित बनाया गया था। अदालत ने पूर्व में उनके खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था। उच्च न्यायालय की ओर से स्वीकृत अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र लंवित चल रहा था जिस पर संपूर्ण प्रपत्र और प्रार्थना पत्र के साथ हाईकोर्ट का आदेश दाखिल किया गया। अदालत से याचना की गयी कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन ...