बोकारो, दिसम्बर 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। कथारा बांध पंचायत के रवानी टोला में गत दिनों अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसके आंतरिक तार, क्वाइल की चोरी कर लेने की घटना अत्यंत चिंताजनक है।इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जो स्थानीय जनता के लिए गंभीर असुविधा का कारण बना हुआ है। इसी प्रकरण को लेकर रवानी टोला के ग्रामीणों ने पेटरवार में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर अपनी बातों को रखा और इस दिशा में उचित पहल करने की गुहार लगाई। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा की ग्रामीणों की चिंता पूरी तरह उचित है। मैंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए। साथ ही, दोषियों की पहचान कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.