बोकारो, मई 10 -- पेटरवार। गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान गोमिया के पूर्व विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने भी भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...