बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऊलगड़ा पंचायत के तहत पड़ने वाले झिरके गांव में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को 63 केवीए विद्युत ट्रांस्फार्मर का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। विधुत ट्रांस्फार्मर के उद्दघाटन के बाद गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विधुत आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने इस गर्मी में राहत की सांस ली। विदित हो कि उक्त गांव का विधुत ट्रांस्फार्मर बीते एक सप्ताह से खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि यह केवल एक ट्रांस्फार्मर नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, बेहतर बिजली व्यवस्था और आमजन के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.