पूर्व विधायक लंबोदर ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन
बोकारो, मई 25 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो व बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने 100 केवीए विद्युत क्षमता के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से बिजली व्यवस्था को लेकर जो मांग थी, उसे पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर नए ट्रांसफार्मर से पूरनापानी समेत आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.