पटना, अप्रैल 30 -- पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान को विधानसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शुक्रवार को पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया। वहां उनके पार्थिव शरीर पर विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से विधानसभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, जयंत राज, प्रफुल्ल मांझी व विधानसभा के वरीय पदाधिकारीगण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. पासवान के परिजन भी उपस्थित रहे। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामेश्वर पासवान कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने जमुई के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का सात बार प्रतिनिधत्व क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.