पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह की पुण्यतिथि आज
बक्सर, जून 7 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव कुलमानपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा व स्मृति समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह और राज्य कार्यकारिणी सदस्य इरफान अहमद फातमी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नगर सचिव शमीम मंसूरी व अंचल सचिव सुदामा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्व. रामाश्रय सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया था। उनके संघर्ष और जनसेवा के कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। पुण्यतिथि समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.