प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सिराथू के पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार सुबह रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक के भतीजे संजय भारतीय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय रसूलाबाद घाट पर भारी भीड़ थी।स्टैनली रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से रसूलाबाद घाट की अंतिम यात्रा के पहले पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के झंडे में लपेटा गया। फूलों का चक्र चढ़ाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर रसूलाबाद घाट पहुंचा तो अंतिम संस्कार के पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सपा व अन्य दलों के नेता के साथ लोगों का हुजूम मौजूद रहा। पूर्व विधायक ने बुधवार को अपने आवास पर 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.