पटना, अप्रैल 7 -- पूर्व विधायक स्व. राधिका देवी को विधानसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही राधिका देवी का सोमवार की रात उनके पटना स्थित निवास पर निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विधानसभा परिसर लाया गया, जहां उनके पार्थिव शरीर पर अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की ओर से विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विधानसभा के वरीय पदाधिकारीगण ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि राधिका देवी कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थीं। वे वर्ष 1977 में गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं थीं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

हिं...