मेरठ, मार्च 26 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के समापन सत्र में गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किठौर मंडल के शाहजहांपुर स्थित एफबी बैंक्वेट हॉल में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही हैं। सर्वसमाज के पात्रों को पीएम आवास, शौचालय, अन्नपूर्णा योजना, उज्जवला योजना, मुफ्त राशन का लाभ दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह, रोबिन गुर्जर, फैजी खान, अमित सैनी, विक्रांत त्यागी, अखिल अग्रवाल, सोहित गोयल, राहुल त्यागी, जाकिर खां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...