बागेश्वर, मार्च 23 -- पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को अरुणाचल प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन सृजन अभियान में जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। फर्स्वाण को अरुणाचल प्रदेश जैसे दूरस्थ क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, भगवत सिंह डसीला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, विनोद पाठक, बालकृष्ण, हरीश ऐठानी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.