बोकारो, फरवरी 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शनिवार को पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के तेनुघाट डैम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत गार्डों ने पूर्व विधायक लंबोदर महतो से कहा कि विगत अप्रैल 2025 से हमलोगों का मानदेय राशि नही मिल रहा है। 9 महीनों से मानदेय की राशि नही मिलने के कारण परिवार के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है और पूरा परिवार भुखमरी का सामना कर रहे है। विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार बात रख चुके है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात होकर राह गया है। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने इस मुद्दे पर विभाग के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.