पूर्व विधायक ने शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर शिक्षक को सम्मानित किया
काशीपुर, सितम्बर 10 -- जसपुर। जिले से शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाध्यापक नौ सिंह को पुरस्कार मिलने पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सम्मानित किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय के प्रधानाध्यापक नौ सिंह को राज्यपाल ने शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया है। वह जिले में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र शिक्षक हैं। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक शेर अली, नरेंद्र कुमार और रिचा गुप्ता को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- पुरस्कार मिलने पर शिक्षक को सम्मानित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.