पूर्व विधायक ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षक विधायक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शनिवार को राजकीय हाई स्कूल भूईली खास, सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज भाईपुर, मुराहू सिंह इंटर कॉलेज मनऊर, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाफरपुरा एव इंटर कॉलेज मठना इंटर कॉलेज के अध्यापकों से संपर्क किया। इस दौरान शिक्षक नेता शिक्षकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ संघ के वाराणसी महानगर अध्यक्ष बंश बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर सत्य भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष रश्मि आदि शिक्षक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.