काशीपुर, अप्रैल 4 -- जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने विधायक आदेश चौहान द्वारा उनकी फैक्ट्री में सिलेंडर दिए जाने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी फैक्ट्री में फूड प्रोसेसिंग का कार्य होता है और सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही काम पुनः शुरू कराया गया है। इस कार्य के लिए प्रतिमाह 25 से 30 कमर्शियल सिलेंडर की आवश्यकता पड़ती है। शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि गैस की दिक्कत के चलते उनकी फैक्ट्री के एक हिस्से में कार्य बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...