बदायूं, मार्च 18 -- निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर के द्वारा होली मिलन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मथुरा से आई नाट्य मंडली के कलाकारों ने बृज के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर फूलों की होली खेली। भाजपाइयों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। कस्बा में तहसील रोड स्थित ग्राउंड में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि क्षेत्रवासियों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। हम लोग एक दूसरे के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहते है। आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है उन्होंने योगी मोदी सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा होली मिलन कार्यक्रम आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। संचालन राजेश शर्मा ने किया।यहां प्रतिनि...