हापुड़, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में काशीराम की जयंती को एक सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने मुलाकात की।गजराज सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम काशीराम जी का संघर्ष उनके कौशल और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं तथा समाज को उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते है। साथ ही साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर नेहरू जिंदा होते तो काशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री जरूर होते, क्योंकि उनमे वह सारी खूबियां विद्यमान थी जो एक कुशल नेतृत्व राजनीतिक में होनी चाहिए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि काशीराम एक ऐसी शख्सियत थी जिन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा से गरीब, मजलूम, मजद...