सहरसा, मार्च 6 -- सलखुआ। प्रखंड के कोपरिया शर्मा टोला में बीते दिनों लगी भीषण आग में दस घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। इस घटना में अनाज, कपड़ा, नगदी और जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रूप में धोती और साड़ी का वितरण किया। पूर्व विधायक ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए प्रशासन से शीघ्र सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवार दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सकें। इस मौके पर मुखिया रणवीर यादव, पैक्स अध्यक्ष राजधर यादव, अरुण यादव, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार भिनसी, संजीव कुमार भारती, रोहित कुमार, नंदन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.