मुरादाबाद, मई 31 -- भाजपा गठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक दल नेता एवं पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने शनिवार को अब्दुल्लापुर लेदा पहुंचकर सड़क हादसे में मरे मां -बेटे के परिवार के आंसू पोंछे। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर लेदा निवासी तसव्वुर हुसैन के पुत्र शानिव और उसकी मां खैरूल निशा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। रविवार को पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपया की आर्थिक मदद दी थी। रविवार को उन्होंने दोनों मां बेटा के जनाजे को कंधा देकर दुखी परिवार के आंसू पोंछे। अभी छह दिन पूर्व सरकड़ा करीम गांव में भी उन्होंने डंपर की चपेट में आने से मृत मजदूर के परिवार को 50 हजार रुपया की आर्थिक सहायता दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...