अमरोहा, अप्रैल 12 -- तहसील क्षेत्र के गांव पीपली निवासी अंकित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह यादव का पीसीएस में चयन होने पर नौगावां सादात के पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने शनिवार को उन्हें घर जाकर शुभकामना दी। कहा कि मेहनत व लगन से प्राप्त की गई इस उपलब्धि से जनहित की सेवा करें। ईश्वर ने लोगों की सेवा करने का यह मौका दिया है। इस दौरान डॉ.जितेंद्र यादव, रवि यादव, कैलाश यादव, सर्वेंद्र एडवोकेट, ओमपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौधरी, पूर्व जिपं अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल सिंह, ईश्वर सिंह, काले सिंह, पीतांबर सिंह, महेंद्र सिंह, मस्तराम यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.