पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
श्रावस्ती, जून 14 -- गिरंटबाजार। थाना हरदत्त नगर गिरंट के काशीपुरवा में दादा पोता की मौत से परिवार गम में है। पूर्व विधायक मोहम्मद असलम रायनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके सांत्वना दी। काशीपुरवा निवासी 10 वर्षीय प्रभुयादव पुत्र जनार्दन यादव को कार ने कुचल दिया था। इससे मौत हो गई थी। वहीं पोते की मौत सुन कर बाबा 80वर्षीय अवधराम यादव की भी मौत हो गयी थी। सपा पूर्व विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.