बागेश्वर, मार्च 19 -- कपकोट। फुलवाड़ी-फलाचौंरा-खलीधार संघर्ष समित के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि नौ साल पहले यह सड़क स्वीकृत हुई। उन्होंने अपने काार्यकाल में इसे स्वीकृत किया, लेकिन नौ साल बीत जाने के बाद भी डबल इंजन की सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। सड़क के लिए ग्रामीण आंदोलित हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण से जल्द निविदा कराकर सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...