रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, नगर प्रतिदिन। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने रामगढ़ जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त को एक कड़ा पत्र लिखा है। पूर्व विधायक ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए 2 अप्रैल 2026 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने की घोषणा की है। मुद्दा है लोहार टोला होलिका दहन की जमीन पर अंचल अधिकारी के भ्रामक रिपोर्ट देने और 30 लाख की रिश्वतखोरी का आरोप है। साथ ही 3 एकड़ केसर-ए-हिन्द जमीन पर अवैध कब्जे और उससे अवैध वसूली का मामला उठाया गया है।इसके अलावा कारखानों के फैलाए जा रहे प्रदूषण पर प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाया। विधायक का आरोप है कि छोटे दुकानदारों पर पनीर , खोवा के नाम पर कार्रवाई होती है। जुर्माना वसूल जाता है। लेकिन नियमों का उल्लंघन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.