अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, संवाददाता। केला नगर क्षेत्र में हीरा पब्लिक स्कूल के पास कांग्रेस नेता परवीन साबरी के आवास के निकट सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या का पूर्व विधायक विवेक बंसल ने जायजा लिया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे की मुख्य सड़क से मिलने वाली सड़क ऊंची बन जाने के कारण ये सड़क काफी नीची हो गई है। जब मुख्य सड़क बन रही थी तो नागरिकों को आश्वस्त किया गया था कि आपकी सडक भी जल्दी बनेगी। लेकिन, कई महीने बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है। यहां गंदा पानी भर गया है। यहां से निकलने में नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सडक को जल्द से जल्द बनवाया जाए। विवेक बंसल ने नगर निगम अधिकारीयों को इस समस्या से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.