पूर्व विधायक ने जनता की समस्यायें सुनी
बदायूं, जून 30 -- बिसौली। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्यायें सुनीं। पूर्व विधायक के लिये ज्यादातर शिकायतें बिजली से संबंधित मिलीं। पूर्व विधायक ने अधिकारियों को फोन कर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिये।जनता दरबार में बिजली की लगातार हो रही कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें लोगों ने की। पूर्व विधायक ने एक्सईएन नरेंद्र चौधरी से वार्ता कर बिजली व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिये कहा। पूर्व विधायक ने कुछ अधिकारियों के फोन न उठाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। मनोज शर्मा, संजीव सिंह, दिनेश मौर्य, नन्ने, इलू, रमेश, प्रशांत, हरनेक, शिवम कुमार, विनोद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.