बोकारो, अप्रैल 27 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी पंचायत के गवई जोरिया में राज्य सम्पोषित योजना अंतर्गत बनने वाली चेक डेम निर्माण कार्य का सूबे के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक बबिता देवी ने रविवार को शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री योगेंद्र गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर योजना का आमजनों तक सीधा लाभ पहुंच सकें। कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगी। यह भी पढ़ें- पेटरवार व कसमार के गांवों में पेयजल संकट चेक डैम के निर्माण से बरसात में जल का संचय होगा। इससे भूजल स्तर में सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.