बिजनौर, दिसम्बर 3 -- नगीना। भाजपा पूर्व विधायक सतीश गौतम ने नगीना विधानसभा के बूथ संख्या 241 हरबंशपुर धारम उर्फ अलहैदादपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से प्रवासी के नाते आज बूथ के बूथ अध्यक्ष बी एल ओ एवं गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर लोगों को जागरुक कर कार्यक्रम के बारे में बताया। बीएलओ के अनुसार 1180 फार्म वितरित हो चुके हैं, जिसमें से 955 फॉर्म जमा किए जा चुके हैं तथा 62 नाम काटे गए हैं। इस दौरान निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष नीरज बिश्रोई, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र राठी, बूथ अध्यक्ष नथू सिंह, बीएलओ कौशल देवी, राम गोपाल, छोटू राम, अमन सिंह सरला देवी, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...