गिरडीह, मार्च 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका अंतर्गत यमुनानगर में संचालित के एल विद्या सागर उच्च विद्यालय के बच्चे अब कम्पयूटर की क्लास करेंगे। बच्चों की अलग से कम्पयूटर की क्लास ली जाएगी। कम्पयूटर क्लास के लिए लॉर्ड पार्श्वनाथ फाउंडेशन ने स्कूल को नि:शुल्क में कई कंम्पयूटर उपलब्ध कराया है। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को कंम्पयूटर क्लास का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि हाईटेक जमाने में कम्पयूटर का ज्ञान जरूरी है। कम्पयूटर के ज्ञान के बगैर शिक्षा पूर्ण नहीं है। ऐसे में बच्चों के लिए कम्पयूटर का क्लास संचालित करना सराहनीय पहल है। मौके पर अटका हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक प्यारे लाल पाठक भी उपस्थित थे। उन्होंने वर्तमान समय में कम्पयूटर का ज्ञान और उपयोगिता के बारे में लोगों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.