रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान देवकी नेगी, चंपा तिवारी, गायत्री पांडे, समता शर्मा, दीप्ति संधू, हेमा राणा, निर्मला चंद, कविता, सरिता चौधरी और प्रीति धीर को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...