पूर्व विधायक जंतवाल ने सरकार से ठोस कदम उठाने को कहा
नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल। सूर्याजाला निवासी हंसा देवी की वन्यजीव के हमले में मृत्यु पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने बढ़ती घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए कहा कि केवल मुआवजा देना पर्याप्त नहीं है। नागरिकों के जीवन की रक्षा सरकार का प्राथमिक दायित्व है। डॉ. जंतवाल ने वन्यजीव संरक्षण कानूनों की समीक्षा और जंगली जानवरों की आबादी नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने विशेषज्ञों और ग्रामीणों के बीच संवाद के जरिए समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.