गुमला, नवम्बर 22 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक स्व.चंद्रेश उरांव की 14वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को रांगे गांव स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण,समर्थक और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर उनके पुत्र प्रवीण उरांव व भतीजे एवं जिला परिषद सदस्य पवन उरांव ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को नमन किया। पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और जनसेवा को याद किया।जिप सदस्य पवन उरांव ने कहा कि स्व.चंद्रेश उरांव का जीवन जनसरोकार और संघर्ष का प्रतीक रहे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके आदर्शों पर चलकर ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. उरांव के राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.