​बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति किसी महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। पिटाई करने वाला शख्स डिबाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित बताया जा रहा है। जिस महिला का पिटाई हो रही है वह पूर्व विधायक की ही करीबी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से पूर्व विधायक कांग्रेस नेत्री की बेरहमी से पिटाई करके उनके बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। इसके बाद महिला बचाव में झाड़ू उठाकर गुड्डू पंडित को पीटने लगती है। इस पर गुड्डू पंडित महिला को घसीटकर कमरे से निकालने लगते हैं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागती दिखाई दे रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता ह...