बिहारशरीफ, मार्च 10 -- फोटो : बिन्द विधायक-बिन्द में पूर्व विधायक सतीश कुमार के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय फोरलेन चौक पर अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कुर्मी चेतना रैली के महानायक सतीश कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने अपने अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन किया। सभी की आंखें नम थी। सतीश बाबू अमर रहें... के नारे गूंज रहे थे। पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर एक सजे हुए वाहन में लाया गया था। जैसे ही वाहन फोरलेन चौराहे पर रुका, वहां पहले से मौजूद भारी भीड़ ने पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया। समर्थकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रुक गया। लोगों में अपने नेता की एक झलक पाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.