बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- छौड़ाही। बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख एवं पूर्व मुखिया तथा भाकपा के वरिष्ठ नेता शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीपीआई के विद्यानंद राय, प्रणव कुमार,गुणेश्वर सहनी,जावेद अख्तर, नाथो यादव, सीपीएम के रामबहादुर महतो सुमन व मुन्ना ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिवदानी बाबू ने लंबे समय तक गरीबों,वंचितों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विकास पुरुष शिवदानी बाबू को लोगों ने दी अंतिम विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...