सासाराम, मार्च 11 -- संझौली। जदयू प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सूर्यगढ़ा पथ व अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि सतीश कुमार एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर अभिषेक कुमार, संजय वर्मा, अनिल कुमार, प्रमोद पटेल, सुरेश चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.